गिरिडीह में कुएं की सफाई के दौरान गैस रिसाव से तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

Sabal Singh Bhati
2 Min Read

गिरिडीह में कुएं की सफाई के दौरान गैस रिसाव से तीन की मौत, दो की हालत गंभीर रांची, 28 जून ()। झारखंड के गिरिडीहजिला अंतर्गत देवरी थाना क्षेत्र के बरवाबाद गांव में एक कुएं की सफाई के दौरान गैस रिसाव के चलते दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य को बेहोशी की हालत में स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

बताया गया कि मंगलवार को पांच मजदूर गिरजा विश्वकर्मा नामक व्यक्ति के घर में स्थित कुएं की सफाई के लिए नीचे उतरे थे। कुछ लोग ऊपर से उन्हें मदद पहुंचा रहे थे। गंदे पानी की निकासी के लिए डीजल पंप मशीन लगायी गयी थी। मशीन स्टार्ट करते ही इसी दौरान कुएं के भीतर गैस रिसाव होने से नीचे उतरे सभी लोगों का दम घुटने लगा। किसी तरह सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया। इनमें से तीन ने ऊपर लाये जाने के पहले ही दम तोड़ दिया था।

इस हादसे से पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बेहोश हुए दो लोगों को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। इनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में दो बिहार के जमुई जिले के और एक इसी गांव का रहनेवाला बताया गया है।

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article