यूपी में 13 कछुए बरामद, तीन गिरफ्तार

Sabal SIngh Bhati
By
Sabal SIngh Bhati - Editor
1 Min Read

लखनऊ, 22 मई ()। उत्तर प्रदेश के इटावा से उत्तराखंड में कछुओं की तस्करी का प्रयास करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें रविवार देर रात इटावा-कानपुर हाईवे पर अनंतराम टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के पास से वन विभाग और स्पेशल टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने 13 जीवित कछुओं को बरामद किया।

इटावा के मंडल निदेशक वन अतुल कांत शुक्ला ने कहा, संरक्षित प्रजातियों के 13 जीवित कछुए बरामद किए गए। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। जांच जारी है।

इसके पहले फरवरी में, एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने उत्तर प्रदेश के दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के एक स्लीपर क्लास बोगी से 150 कछुए बरामद किए थे और इस सिलसिले में नौ लोगों को हिरासत में लिया था।

कछुओं को प्रयागराज के संगम तट से बिहार के कटिहार ले जाया जा रहा था।

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article