त्वचा की डेड सेल्स हटाने के लिए 5 प्रभावी फेस पैक्स

vikram singh Bhati

लाइफ की भागदौड़ में खासकर महिलाओं को अपनी त्वचा का ध्यान रखना पड़ता है। वे मार्केट में मिलने वाले विभिन्न प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, जिनका असर कुछ दिनों तक तो दिखता है लेकिन बाद में रिएक्शन अलग हो सकता है। इसलिए आजकल की ज्यादातर महिलाएं घरेलू नुस्खे अपनाना पसंद करती हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ता और वे घर के पदार्थों से अपनी त्वचा का ख्याल रख सकती हैं। इसके लिए वे इंटरनेट पर उपलब्ध आर्टिकल्स और वीडियो देखते हैं, जिनमें दिए गए टिप्स को अपनाकर खुद को खूबसूरत बनाती हैं।

दिनभर की धूल, धूप, प्रदूषण और तनाव का असर सबसे पहले हमारे चेहरे पर दिखता है। त्वचा डल, बेजान और खुरदुरी लगने लगती है। ऐसे में त्वचा को ताजगी और निखार देने के लिए उसका ख्याल रखना जरूरी है। यदि आप भी सोच रही हैं कि कौन-से घरेलू उपाय आपकी त्वचा को फिर से चमका सकते हैं, तो यहां 5 ऐसे फेस पैक बताए गए हैं जो सुरक्षित, असरदार और पूरी तरह नेचुरल हैं। बेसन-दही का क्लासिक पैक: दो चम्मच बेसन, एक चम्मच दही और आधा चम्मच शहद मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें।

इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर सूखने दें। फिर हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए स्क्रब करें और ठंडे पानी से धो लें। बेसन गहराई तक सफाई करता है और डेड सेल्स हटाता है। दही में लैक्टिक एसिड त्वचा को नर्मी देता है, जबकि शहद उसे हाइड्रेट रखता है। ओट्स-शहद स्क्रब: दो चम्मच पिसा ओट्स, एक चम्मच शहद और थोड़ा गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं। चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गीले हाथों से हल्के-हल्के स्क्रब करें। ओट्स हल्का स्क्रबर है, जो डेड स्किन को धीरे-धीरे हटाता है।

कॉफी-नारियल तेल का एनर्जी पैक: एक बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच नारियल तेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर सर्कुलर मोशन में 5-7 मिनट मसाज करें। कॉफी ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है और त्वचा को टाइट बनाती है। संतरे के छिलके और दूध का ग्लो पैक: एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर और एक चम्मच कच्चा दूध मिलाकर फेस पैक तैयार करें और 15-20 मिनट चेहरे पर लगाए रखें। संतरे के छिलके में साइट्रिक एसिड होता है, जो डेड सेल्स को हटाकर स्किन को ब्राइट बनाता है।

पपीता और शहद का रिवाइवल पैक: दो चम्मच पका पपीता और आधा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट बाद धो लें। पपीते में एंजाइम्स होते हैं जो डेड स्किन को घोल देते हैं।

Share This Article
Vikram Singh Bhati is author of Niharika Times web portal