बिहार : बाघ दिवस पर नीतीश ने संजय गांधी जैविक उद्यान के 4 शावकों का रखा नाम

IANS
By IANS

बिहार : बाघ दिवस पर नीतीश ने संजय गांधी जैविक उद्यान के 4 शावकों का रखा नाम पटना, 29 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व बाघ दिवस के मौके पर शुक्रवार को पटना संजय गांधी जैविक उद्यान में जन्म लिए चार नए शावकों का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नामकरण किया। इन चार शावकों में तीन नर और एक मादा है।

इस मौके पर पटना जू में नामकरण के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू भी मौजूद रहे।

वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि हमारे लिए खुशी की बात है कि दो महीने पहले हमारे चिड़ियाघर में एक बाघिन ने चार बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे अभी भी पूरी तरह स्वस्थ और अच्छे हैं।

बाघ दिवस के मौके पर चारों शावकों का नामकरण हो गया है। मुख्यमंत्री ने चारों शावक का नाम भेजा है। तीन नर शावकों का नाम मगध, केसरी और विक्रम रखा गया है, जबकि एक मादा का नाम रानी रखा गया है। इसको आज से डिस्प्ले में लाया गया है अब लोग इन्हें देख भी सकेंगे।

मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि यह गर्व की बात है कि पूरे विश्व के 70 प्रतिशत बाघ हमारे देश में हैं। हमारे देश में बाघ की संख्या अच्छी है। उन्होंने कहा कि बिहार में हुई पिछली गणना के मुताबिक 31 बाघ थे। हम लोगों ने काउंटिंग का काम शुरू कर दिया है। कुछ ही महीनों में काउंटिंग का काम पूरा हो जाएगा। हम लोग अनुमान लगा रहे हैं कि फिलहाल बिहार में बाघ की संख्या 45 हो चुकी होगी।

उन्होंने कैमूर व्याघ्र अभ्यारण्य बनाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कैमूर में भी बाघ देखा गया है। हम लोग जल्द कैमूर में भी टाइगर रिजर्व बनाने के प्रयास में जुटे हैं। इसके लिए कार्रवाई की जा रही है।

आईएएनएस

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *