रांची, 3 अगस्त (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विपक्षी दलों की प्रत्याशी मार्गरेट आल्वा को समर्थन देने का फैसला किया है। पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने बुधवार को पार्टी के इस फैसले का आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है।
सोरेन ने कहा कि पार्टी ने विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है। सोरेन ने पार्टी के सभी सांसदों को आगामी 6 अगस्त को होने वाले मतदान में श्रीमती आल्वा के पक्ष में वोट डालने का निर्देश दिया है।
बता दें कि इसके पहले राष्ट्रपति के चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संयुक्त विपक्ष के स्टैंड के विपरीत एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था।
आईएएनएस
देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।
Muchas gracias. ?Como puedo iniciar sesion?