जंगली जानवरों के हमले की अफवाह न फैलाने को लेकर तमिलनाडु वन विभाग की चेतावनी

Sabal Singh Bhati
2 Min Read

चेन्नई, 8 दिसंबर ()। तमिलनाडु के वन विभाग ने लोगों को जंगली जानवरों के हमले की अफवाह नहीं फैलाने की चेतावनी दी है, क्योंकि यह पता चला है कि एक महिला ने गलत सूचना दी थी कि उस पर तेंदुए ने हमला किया था।

गुडलूर डिवीजन के वन विभाग के अधिकारियों ने पाया कि पुथिरवायल, गुडलूर की महिला ए आर सुशीला का दावा झूठा था कि उस पर एक तेंदुए ने हमला किया था।

महिला ने आरोप लगाया था कि, 30 नवंबर को जब वह दोपहिया वाहन से कार्यालय से घर लौट रही थी, तो मरथोमनगर रोड पर एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

जांच करने वाले वन रेंज अधिकारी एन. राजेंद्रन ने मीडियाकर्मियों को बताया कि, महिला के पास दोपहिया वाहन चलाने का लाइसेंस नहीं था और वह अपने स्कूटर को दूसरे वाहन के पिछले हिस्से में टक्कर मारने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

वन अधिकारी ने यह भी कहा कि, जिस जगह महिला ने दावा किया था कि उस पर तेंदुए ने हमला किया, वहां पर तेंदुए के पैर के कोई निशान या बाल नहीं मिले हैं।

वन अधिकारी ने कहा कि, विभाग ने छह दिनों तक क्षेत्र की निगरानी की और पाया कि क्षेत्र में कोई तेंदुआ नहीं था।

एन. राजेंद्रन ने कहा कि, वन विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि अफवाह न फैलाएं वरना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पीटी/एसकेपी

Share This Article
Sabal Singh Bhati is CEO and chief editor of Niharika Times