उद्योगपति को धमकी देने के आरोप में कर्नाटक हिंदू महासभा का प्रमुख गिरफ्तार

Sabal Singh Bhati
1 Min Read

दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक), 15 दिसंबर ()। कर्नाटक पुलिस ने हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पवित्रान को एक उद्योगपति को धमकाने और उससे जबरन वसूली का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने उद्योगपति को धमकी दी थी कि वह सोशल मीडिया पर उनकी निजी जानकारियां सार्वजनिक कर देगा। शिकायत के बाद सूरतकल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा कि कावूर में रहने वाले उद्योगपति सुरेश, आरोपी राजेश पवित्रन के साथ एक व्यवसाय करने पर विचार कर रहे थे। हालांकि, सुरेश अपनी गतिविधियों के बारे में संदेह बढ़ने के बाद पीछे हट गए।

इससे आरोपी भड़क गया और जबरदस्ती उसका लैपटॉप छीन लिया। पवित्रन ने कथित तौर पर जबरन पैसे और गोल्ड की मांग की। पुलिस ने कहा कि उसने यह भी धमकी दी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह उसके हाथ-पैर काट देगा।

आरोपी ने धमकी दी थी कि वह लैपटॉप पर उसकी सारी निजी जानकारी पब्लिक डोमेन में डाल देगा। इसके बाद सुरेश ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। एक डॉक्टर सानिजा के खिलाफ भी मामला दर्ज है।

एसकेके/एसकेपी

Share This Article
Sabal Singh Bhati is CEO and chief editor of Niharika Times