दिल्ली में छत ढहने का मामला, 8 दिन के बच्चे की इलाज के दौरान मौत

Sabal Singh Bhati
2 Min Read

नई दिल्ली, 28 दिसंबर ()। मध्य दिल्ली में एक मकान की छत गिरने से एक महिला और उसके 3 साल के बेटे की मौत के एक दिन बाद उसके 8 दिन के बच्चे- जुड़वा बच्चों में से एक- ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, जुनैद का कल रात निधन हो गया। उसके अन्य तीन बच्चों का इलाज चल रहा है और वह अब ठीक हैं।

पुलिस ने कहा कि मंगलवार सुबह 4.45 बजे घर की छत गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद चांदनी महल इलाके में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। छत गिरने से छह लोग दब गए। रुखसारा अपने 5 बच्चों के साथ अपने पिता के घर आई थी। रुखसारा और उसके 3 साल के बेटे आलिया की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा, उसके चार बच्चे अब्दुल (5), सुभान (1), जुनैद (लड़का) और जुदेरा (लड़की) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 8 दिन पहले जुड़वा बच्चे जुनैद और जुदेरा का जन्म हुआ था। घटना के बाद जुनैद की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

दिल्ली नगर निगम के अनुसार, जिस मकान में यह हादसा हुआ, जिस मकान की छत गिरी उसका निर्माण करीब 100 साल पहले किया गया था।

केसी/एसकेपी

Share This Article
Sabal Singh Bhati is CEO and chief editor of Niharika Times