जमाव बिंदु से नीचे चला गया श्रीनगर का तापमान

Sabal Singh Bhati
2 Min Read

श्रीनगर, 23 नवंबर ()। इस मौसम में पहली बार बुधवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया। मौसम विभाग यह जानकारी दी।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।

श्रीनगर में बुधवार को इस मौसम में पहली बार न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले कुछ दिनों के दौरान शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है, जबकि रात के तापमान में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में और गिरावट आने की उम्मीद है।

इस बीच श्रीनगर में आज सुबह न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम में शून्य से 4.8 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 3.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.5 डिग्री, कारगिल में शून्य से 8.4 और लेह में शून्य से 9.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि जम्मू में 9.2 डिग्री, कटरा में 9.6, बटोटे में 6.5, बनिहाल में 9 और भद्रवाह में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article
Sabal Singh Bhati is CEO and chief editor of Niharika Times