गुलाबचंद कटारिया के असम के राज्यपाल बनने पर किया स्वागत 

Kheem Singh Bhati
2 Min Read

बालोतरा। श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट बालोतरा के सरक्षक व राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया को असम के राज्यपाल बनाये जाने पर बधाई दी।

श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट बालोतरा अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया के नेतृत्व में ट्रस्ट के शिष्ट मंडल ने मंडल सरक्षक व राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया को असम के राज्यपाल मनोनीत होने पर उनका गुलदस्ता भेंट व मालाएं पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ट्रस्ट अध्यक्ष बांठिया ने बताया कि कटारिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जरिए राजनीति में आए थे। वे बचपन से ही संघ से जुड़े हैं।कतारिया ने अपने कार्यकाल में पूरे राजस्थान को नापा है। विधानसभा के अंदर भाजपा का पक्ष पुरजोर तरीके से रखा है। उन्होंने ने बताया कि 1977 में पहली बार विधानसभा का चुनाव जीते थे।

अब तक वो आठ बार विधायक रहे चुके हैं. वो 1989 से 1991 तक नौवीं लोकसभा के भी सदस्य रहे।वे उदयपुर से लोकसभा का चुनाव जीते। उन्हें 27 मई 1999 को राजस्थान बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया था। वर्तमान में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के साथ ट्रस्ट के सरंक्षक भी है।

ट्रस्ट सरक्षक कटारिया ने कहा कि आप सभी ट्रस्ट के सेवा के कार्यों को हमेशा बनाये रखना जब भी आप मुझे याद करोगे तो जरूर आएंगे।मै असम से भी ट्रस्ट के साथ हमेशा जुड़ा रहुगा। उन्होंने ने ट्रस्ट के आगामी कार्यो व पंचायत स्तर पर वितरित की जाने वाले सहायता के बारे जानकारी ली।

Share This Article
kheem singh Bhati is a author of niharika times web portal, join me on facebook - https://www.facebook.com/ksbmr