'1920' से किया डेब्यू, खाते में नहीं थी एक भी हिट; केरल स्टोरी से रातों रात चर्चा में आईं अदा शर्मा

एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं।  

7 दिन में फिल्म ने 81 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है 

अदा का जन्म 1992 में मुंबई में हुआ। वह तमिल ब्रह्माण परिवार से आती हैं। उनके पिता इंडियन मर्चेंट नेवी में कैप्टेन थे जबकि मां क्लासिकल डांसर हैं। 

अदा एक जिमनास्ट भी हैं। वह अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने क्लासिक और वेस्टर्न डांस भी सीखा है। 

द केरल स्टोरी 5 मई 2023 को रिलीज हुई जिसमें वह मुख्य भूमिका में हैं। इस तरह मुख्य भूमिका वाली उनकी यह पहली फिल्म भी है जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 

हिंदी के साथ अदा ने तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषओं में फिल्में कर चुकी हैं। साथ ही वह शॉर्ट फिल्म्स और म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आई हैं।