सगाई की तस्वीरों में रोमांटिक हुए परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, जश्न में पहुंचे VIP मेहमान
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हो गई है।
दिल्ली के कपूरथला हाउस
में दोनों की सगाई सेरेमनी धूमधाम से हुई।
13 मई को आखिरकार वो दिन आ ही गया जब परिणीति और राघव नए रिश्ते में बंध गए।
परिणीति और रघव ने सगाई पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं जिसमें दोनों एक दूसरे में खोए दिखे।
परिणीति ने व्हाइट कलर का ड्रेस पहना है। राघव ने मैचिंग आउटफिट कैरी किया है। दोनों सगाई की अंगूठी फ्लांट कर रहे हैं।
परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा ने पपराजी के सामने आकर पोज दिए। उन्होंने इस मौके पर येलो कलर का इंडो वेस्टर्न आउटफिट पहना
प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ सगाई में पहुंची थीं। पपराजी के सामने उन्होंने अपने भाई और परिणीति के पिता के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं।
मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा 13 मई की सुबह ही दिल्ली पहुंचे। उन्होंने परिणीति की सगाई का आउटफिट तैयार किया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ सगाई समारोह में शामिल हुए।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी दिखे।