श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को उनके देश में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने चिंता जताई है। थरूर ने श्रीलंका से प्रतिशोध की राजनीति त्यागने और अपने पूर्व राष्ट्रपति के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की सलाह दी है।