अगर सपा की सरकार बनी तो दिव्यांगों को मिलेगा उनका हक: अखिलेश यादव

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने पर दिव्यांगों को उनका हक मिलेगा। रविवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को चलने के लिए इलेक्ट्रिक व्हील चेयर के साथ कृत्रिम उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान 130वें संविधान संशोधन पर अखिलेश ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री को पता था कि एक दिन ऐसा विधेयक आएगा, इसलिए पहले ही उन्होंने अपने ऊपर से मुकदमे हटा लिए।

सपा सुप्रीमो ने कहा कि वह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की यात्रा में नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन की यात्रा में शामिल होंगे।

Share This Article