पुलिस ने साइक्लिंग और योग से फिट रहने का संदेश दिया

1 Min Read

जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्तालय पर रविवार सुबह बारिश के दौरान साइकिलिंग और योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 700 जवान शामिल हुए। पुलिस आयुक्त ने बताया कि फिट इंडिया अभियान के तहत फिटनेस को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य के प्रति पुलिस जवानों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजन किया गया। फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज।

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि साइक्लिंग कर रहे ग्रुप का जगह-जगह स्वागत किया गया और पुलिस अधिकारियों समेत जवानों ने आयुक्तालय से साइक्लिंग शुरू करते हुए अजमेरी गेट, छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़ होते हुए चार दीवारी में चक्कर लगा कर कमिश्नरेट तक साइक्लिंग की। फिट इंडिया अभियान का मुख्य संदेश फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज है, जिसे सभी तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के तहत पुलिस जवानों को फिटनेस के प्रति जागरूक और दैनिक जीवन में फिटनेस को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Share This Article