जयपुर। शास्त्री नगर क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक नाले से मानव भ्रूण बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार, भ्रूण को तीन दिन पहले नाले में फेंका गया था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस ने पहुँचकर भ्रूण को बाहर निकाला। शास्त्री नगर थाना पुलिस के अनुसार, प्रेम कॉलोनी पानीपेच के निवासी लियाकत अली ने भ्रूण मिलने की सूचना दी।
SHO महेन्द्र सिंह ने बताया कि भ्रूण लगभग तीन से चार माह का प्रतीत हो रहा है और प्रारंभिक जांच में यह लगभग तीन दिन पुराना पाया गया है। पुलिस घटना स्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज की जांच कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि पहचान छिपाने के लिए भ्रूण को रात के अंधेरे में फेंका गया। अज्ञात माता-पिता के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।


