लखनऊ में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 4 की मौत

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित बेहटा इलाके में रविवार सुबह को पटाखा फैक्टरी में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि आसपास का इलाका दहल उठा और लोग घरों से निकलकर घटनास्थल की ओर भागे। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 10 लोग घायल हैं। घायलों में 2 की हालत गम्भीर हैं जिन्हें उपचार के लिए केजीएमयू भेजा गया है। मौके पर डीएम और पुलिस आयुक्त, एसडीआरएफ और फायर बिग्रेड मौजूद हैं। विस्फोट इतना भीषण था कि पटाखा की दीवारें उड़ गईं हैं।

साथ ही फैक्ट्री के नजदीक का एक घर उड़ गया। बताया जा रहा है कि इसमें कई लोग दबकर घायल हो गए हैं। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। मौके पर पहुंचे पुलिस व दमकल विभाग की टीम लगातार रेस्क्यू कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे अवैध पटाखा फैक्ट्री में बारूद का विस्फोट बताया है। हालांकि, अभी सिलेंडर फटने की भी आशंका जताई जा रही है। धमाके में पटाखा व्यवसायी आलम, उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में घायल 5 में से 3 लोगों को सिविल अस्पताल भेजा गया है।

जबकि दो का इलाज केजीएमयू में चल रहा है। जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि 4 लोगों की मौत हुई है। जबकि कुल 5 लोग भर रूप से घायल हैं। जिनमे दो को केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों के उपचार को लेकर प्रशासनिक अधिकारी मौके मौजूद हैं।

Share This Article