राजसमंद शहर के जलचक्की चौराहा पर जैसी ग्रुप द्वारा आयोजित गणपति महोत्सव में गुरुवार रात मोरचणा के आदिवासी कलाकारों ने मेवाड़ के लोकनृत्य गवरी का सुरुचिपूर्ण मंचन किया। इस अद्भुत प्रदर्शन को देखने के लिए शहरवासी सुबह 6 बजे तक आयोजन स्थल पर एकत्रित हो रहे थे।