स्पाइसजेट विमान का पहिया उड़ान के दौरान गिरा, मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

मुंबई। महाराष्ट्र के कांडला हवाई अड्डे पर उड़ान भरते समय स्पाइजेट के एक विमान का पहिया गिर गया। हालांकि इसके बावजूद विमान ने मुंबई की अपनी यात्रा पूरी की और हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि क्यू400 विमान के कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद रनवे पर उसका बाहरी पहिया देखा गया। विमान ने मुंबई की अपनी यात्रा जारी रखी और वहां सुरक्षित लैंडिंग हुई।

Share This Article