मुंबई और पुणे में बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें जलमग्न

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई और पुणे सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश के कारण मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे यातायात और दैनिक जीवन अस्त व्यस्त हो गया। मौसम विभाग ने घोषणा की है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आखिरकार राजस्थान से वापसी कर रहा है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि आने वाले घंटों में मुंबई में गरज के साथ बारिश बढ़ने की संभावना है। लंबे अंतराल के बाद मुंबई के आस पास रविवार रात से बारिश ने जोरदार वापसी की है।

पुणे, उसके उपनगरों और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारी बारिश हुई है। सड़कें नदियों जैसी हो गई हैं और कई घरों में पानी घुस गया। प्रशासन राहत अभियान चला रहा है और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगा है। कुछ इलाकों में थोड़ी राहत मिली है, लेकिन आईएमडी ने घाट (पहाड़ी) क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। भारी बारिश के चलते पुणे के कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। पेड़ों के गिरने और सड़कों पर जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हुई है।

पुणे सोलापुर रोड पर लोनी कालभोर के पास बाढ़ के पानी में कई वाहन डूब गए और कुछ घरों में पानी रिसने की खबर है।

Share This Article