तखतगढ़ व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा

Kheem Singh Bhati

व्यापार एवं उद्योग मण्डल तखतगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें अध्यक्ष चम्पालाल कुमावत ने पदाधिकारियों की घोषणा की। यह चुनाव 4 सितम्बर को सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ था। आज संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्यकारिणी का औपचारिक गठन किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन से व्यापारियों और उद्योग जगत में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। व्यापारी वर्ग को विश्वास है कि यह कार्यकारिणी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ उद्योग जगत की प्रगति के लिए सार्थक पहल करेगी।

संरक्षक के रूप में अमीचन्द सोनी, रूपाराम प्रजापत, अध्यक्ष चम्पालाल कुमावत, संयुक्त सचिव विनोद सोलंकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवरलाल लुहार, उपाध्यक्ष नारायणलाल बडवाल, कानाराम प्रजापत, अजितकुमार व्यास, अचलसिंह उर्फ पारससिंह, किशनसिंह (बलाना), महामंत्री रामसिंह काबावत, सचिव किरणकुमार (सीए), सह-सचिव शान्तिलाल पी. सुथार, कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र जोशी, सह-कोषाध्यक्ष राजुभाई सोनी, प्रचार मंत्री मदनसिंह सोलंकी, सह-प्रचार मंत्री पारसमल प्रजापत, संगठन मंत्री थानाराम, रमेशकुमार पी. घांची, सालुडाराम देवासी, विनोदकुमार L सुथार, प्रवक्ता बरकत अली, रमेश प्रजापत, और मीडिया प्रभारी खीमाराम पत्रकार, भोमाराम पत्रकार शामिल हैं।

सहलाकार समिति में शान्तिलाल मिस्त्री, मिश्रीमल मिस्त्री, जवानाराम देवासी, दलपतसिंह वाघेला, पंकज परिहार, सुरेश माली, भुबाराम राम, दिनेश मेवाड़ा, मंछाराम राम, और आमंत्रित सदस्य हरिपालसिंह, अशोककुमार पी. सुथार, जगदीशकुमार सैन, लतेशकुमार लुहार, सलीम खान, रमेशकुमार घांची (सेनेट्री), शान्तिलाल कुमावत, पारसमल घांची शामिल हैं। नई कार्यकारिणी के गठन पर व्यापारियों और उद्योग जगत में हर्ष का माहौल देखा गया। सभी पदाधिकारियों को बधाइयाँ दी गईं और संगठन को और सशक्त बनाने, व्यापारियों की समस्याओं के निवारण एवं उद्योगों को प्रोत्साहन देने हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

Share This Article
kheem singh Bhati is a author of niharika times web portal, join me on facebook - https://www.facebook.com/ksbmr