06 अक्टूबर का राशिफल: भ्रातृपक्ष में विरोध की आशंका

vikram singh Bhati

मेष: परिश्रम से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। लेकिन प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दें। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नया तालमेल बनेगा। दोस्तों के साथ साझे में किए गए काम में लाभ होगा। शुभांक-2-5-7। वृष: जोखिम से दूर रहना बुद्धिमानी होगी। दिमाग में निर्मूल तर्क पैदा होंगे। महत्वपूर्ण कार्य समय पर कर लें तो अच्छा होगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता रहेगा। शुभांक-5-6-7। मिथुन: परिश्रम से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी।

व्यापार में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। नौकरी में सावधानी से कार्य करें। लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। शुभांक-5-6-9। कर्क: किसी से वाद-विवाद होने का भय रहेगा। बुद्धि और धन का दुरुपयोग न करें, व्यर्थ के आडम्बरों से बचें। अपनी संपत्ति को संभालकर रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। बाहरी सहयोग की अपेक्षा रहेगी। शुभांक-1-6-7। सिंह: भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार और नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यसिद्धि में देर नहीं लगेगी। आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा। ज्ञानार्जन का वातावरण बनेगा। शुभांक-2-5-6। कन्या: शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष में रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति होगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। शुभांक-3-8-7। तुला: जमीन-जायदाद का लाभ हो सकता है। आवास, मकान और वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। कर्ज और रोगों से मुक्ति संभव है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

अच्छे कार्य के लिए रास्ते बनेंगे। पैसे की सुविधा मिलेगी। कामकाज सीमित रूप से ही बन पाएंगे। शुभांक-2-3-7। वृश्चिक: स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। यात्रा का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। बनते हुए कार्यों में बाधा आएगी। धन से लाभ होने लगेगा। घर के सदस्य मदद करेंगे और आर्थिक बदहाली से मुक्ति मिलेगी। शुभांक-2-6-8। धनु: घाटे से राहत मिलेगी। व्यापार में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधान रहें। ज्ञानार्जन का वातावरण बनेगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग है। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होंगे। शुभांक-4-8-9।

मकर: संतोष रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। शैक्षणिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी। मित्रों की उपेक्षा ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में तनाव हो सकता है। खान-पान में सावधानी रखें। आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी सिद्ध होंगे। शुभांक-5-6-8। कुम्भ: महत्वपूर्ण कार्य समय पर कर लें तो अच्छा होगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता रहेगा। लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभांक-6-8-9। मीन: शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी।

व्यापार में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानी से कार्य करें। अपनों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभांक-3-6-8।

Share This Article
Vikram Singh Bhati is author of Niharika Times web portal