हरियाणा में आईपीएस अधिकारी की आत्महत्या, शव पर गोली के निशान

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

चंडीगढ़। हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वाई पूरन कुमार अपने आवास पर मृत पाए गए। उनका शव चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने सरकारी आवास (कोठी नंबर 116) पर पाया गया, जिस पर गोली के निशान हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की। सूचना मिलने पर चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। कुमार का 29 सितंबर को रोहतक की सुनारिया जेल में स्थानांतरण हुआ था, लेकिन उन्होंने अभी कार्यभार नहीं संभाला था। अमन पी.

कुमार भी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी हैं और इस समय वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान दौरे पर है। कुमार ने करीब एक वर्ष पहले हरियाणा में 1991, 1996, 1997 और 2005 बैच के आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसे नियमों के विरुद्ध बताया था।

Share This Article