आरएएस 2024 मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 2461 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चयनित

Tina Chouhan

अजमेर। आरपीएससी ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं एवं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा मुख्य 2024 का परिणाम बुधवार शाम जारी किया। आयोग सचिव ने बताया कि 2461 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है। आरपीएससी ने 2 सितम्बर 2024 को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती परीक्षा 2024 का विज्ञापन जारी किया था। इसके तहत कुल 1096 पदों (राज्य सेवाएं 428 एवं अधीनस्थ सेवाएं 668) पर भर्ती के लिए प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी को किया गया। प्रारम्भिक परीक्षा का परिणाम 20 फरवरी को जारी किया गया।

प्रारम्भिक परीक्षा के परिणाम में 21 हजार 539 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए उत्तीर्ण घोषित किया गया। मुख्य परीक्षा 17 व 18 जून को आयोजित की गई। एक पद के लिए लगभग 20 अभ्यर्थियों में मुकाबला था। आरपीएससी ने आरएएस 2024 मुख्य परीक्षा का परिणाम 111 दिन बाद जारी किया। पिछली तीन आरएएस परीक्षाओं के मुकाबले यह परिणाम जल्दी जारी किया गया है। आरएएस 2018 मुख्य परीक्षा का परिणाम 1 साल 13 माह बाद जारी हुआ था। आरएएस 2021 मुख्य परीक्षा का परिणाम 5 माह 9 दिन बाद जारी हुआ था।

आरएएस 2023 मुख्य परीक्षा का परिणाम 5 माह 14 दिन बाद जारी हुआ था।

Share This Article