मुंबई। टेलीविजन जगत से एक दुखद खबर आई है। महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। पंकज धीर का स्वास्थ्य पिछले कुछ महीनों से लगातार खराब चल रहा था। इलाज के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने उनके निधन की पुष्टि की। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारों ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।


