हरियाणा में पुलिस अधिकारियों की आत्महत्या पर सैलजा का बयान

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव सैलजा कुमारी ने पुलिस अधिकारियों की आत्महत्या के मामलों पर हरियाणा सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वहां शासन-प्रशासन की व्यवस्था में गड़बड़ी है। उन्होंने कहा कि एएसआई संदीप की आत्महत्या एक गंभीर मामला है और कांग्रेस हमेशा से कहती आई है कि हरियाणा में सब कुछ ठीक नहीं है। आईपीएस अधिकारी के बाद एएसआई की आत्महत्या को सामान्य नहीं लिया जा सकता। यह गंभीर मामला है और हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।

सैलजा ने कहा कि इन मामलों के कारणों की बारीकी से जांच करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों का इस तरह आत्महत्या करना यह दर्शाता है कि हरियाणा सरकार में कुछ भी सही नहीं चल रहा है। इन घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि सरकारी व्यवस्था पर अधिकारियों का भरोसा नहीं रह गया है। सैलजा ने कहा कि आईपीएस वाई पूरन कुमार के साथ जो हुआ, वह सबको पता है, लेकिन उसके बाद एक और अधिकारी आत्महत्या करता है। इसका सीधा मतलब है कि पुलिस अधिकारियों का सिस्टम पर भरोसा नहीं बचा है।

शासन-प्रशासन उनकी मदद क्यों नहीं कर पा रहा है और ऐसे हालात कैसे बन रहे हैं कि पुलिस अधिकारी आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा सरकार की सबसे बड़ी विफलता है कि अधिकारी इस तरह से आत्महत्या कर रहे हैं। यदि सरकार स्वतंत्र और निष्पक्ष न्याय की पक्षधर है, तो यह जानना चाहिए कि बार-बार ऐसे हालात क्यों बन रहे हैं कि पुलिस अधिकारी आत्महत्या कर रहे हैं।

Share This Article