दीपावली पर मदन राठौड़ ने लक्ष्मी पूजन किया

Tina Chouhan

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दीपावली के अवसर पर यहां लक्ष्मी पूजन कर प्रदेश एवं देश में समृद्धि, खुशहाली और मजबूती की कामना की। राठौड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में लक्ष्मी पूजन किया और इस अवसर पर कहा कि दीपावली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समृद्ध भारत की ओर एक संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूरे विधि-विधान से दीपावली पूजन कर भगवान से प्रार्थना की है कि भारतीय जनता पार्टी और अधिक सशक्त, समर्पित और जनकल्याणकारी बने।

सभी देवताओं की कृपा सब पर बनी रहे, देश आत्मनिर्भर बने, और भारत का गौरव विश्व में और बढ़े। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों जैसे लोकल पर वोकल, स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि देशवासियों को चाहिए कि वे स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करें ताकि देश का धन देश में ही रहे और स्थानीय लोगों को रोजगार मिले। हम हर घर स्वदेशी, हर घर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़े, यही इस दीपावली का संदेश है।

भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि लक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, प्रदेश मंत्री अजीत मांडण, स्टेफी चौहान, मेयर सौम्या गुर्जर सहित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article