दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा पर एसिड अटैक की घटना

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी की सेकंड ईयर की छात्रा पर एसिड अटैक हुआ है। पीड़ित छात्रा, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज में एक्सट्रा क्लास के लिए गई थी। कॉलेज से कुछ दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हुई हैं। हमले में पीड़ित छात्रा का हाथ जल गया है और हालांकि वह अपना चेहरा बचाने में कामयाब रही है। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं। ये घटना आज सुबह करीब 10 बजे की है, जब छात्रा के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया।

पीड़ित के हाथ में चोट आई है और उसका फिलहाल RML अस्पताल में इलाज चल रहा है। कहा जा रहा है कि कुछ देर बाद वह डिस्चार्ज हो जाएगी। हमलावर के बारे में सामने आई ये जानकारी पीड़ित लड़की पर हमला करने वाला लड़का, उसका जानकार है। लड़के की शिनाख्त की गई है और पुलिस, गिरफ्तारी के लिए रेड्स कर रही है। आरोपी लड़का और पीड़िता दोनों एक दूसरे के जानकार हैं और दोनो मुकुंदपुर में रहते हैं। पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि हॉस्पिटल से जानकारी मिली कि एक 20 साल की लड़की को एसिड से जलने के कारण एडमिट करवाया गया है। पूछताछ करने पर पीड़िता ने बताया कि वह द्वितीय वर्ष (गैर-कॉलेज) की छात्रा है और लक्ष्मी बाई कॉलेज, अशोक विहार में एक अतिरिक्त कक्षा के लिए गई थी। जब वह कॉलेज की ओर जा रही थी, तभी उसका परिचित और मुकुंदपुर निवासी जितेंद्र, अपने साथियों ईशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर आया। ईशान ने कथित तौर पर अरमान को एक बोतल दी, जिसने उस पर एसिड फेंक दिया।

पीड़िता ने अपना चेहरा बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके दोनों हाथ घायल हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने आगे बताया कि जितेंद्र उसका पीछा करता था और लगभग एक महीने पहले उनके बीच तीखी बहस हुई थी। पुलिस ने बताया कि क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उसके बयान और चोटों की प्रकृति के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Share This Article