उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव, 4 नवंबर से बारिश की संभावना

Tina Chouhan

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में 2 दिन मौसम साफ और शुष्क रहेगा। 4 नवंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज चमक के साथ बौछार पड़ने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। लखनऊ में मौसम साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। गाजियाबाद, मिर्जापुर, अयोध्या, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, मथुरा, आजमगढ़, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, कानपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा। 1 नवंबर को प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30℃ से नीचे दर्ज किया गया।

बलिया में सबसे कम 24℃ अधिकतम तापमान और मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 17.1℃ दर्ज किया गया। 2 से 7 नवंबर तक यूपी में मौसम कैसा रहेगा, लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार, 2 और 3 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश और तेज हवा चलने की उम्मीद नहीं है। 4 नवंबर में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा, पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

इसके बाद 5, 6 और 7 नवंबर को फिर मौसम शुष्क रहेगा। 3 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसके चलते आने वाले 4 से 5 दिनों में तापमान में कमी देखने को मिलेगी।

Share This Article