शुक्र के गोचर से इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

vikram singh Bhati

धन-वैभव और प्रेम के कारक शुक्र ने अपनी चाल बदली है। नवंबर रविवार को कन्या राशि से निकलकर अपनी खुद की राशि “तुला” में प्रवेश कर चुके हैं। यहां 26 नवंबर तक संचरण करते रहेंगे। शुक्र के इस चाल से कई राशियों को फायदा होगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। भाग्योदय भी हो सकता है। वहीं कई लोगों के जीवन में मुश्किलें भी बढ़ेंगी, शुक्र राशि परिवर्तन का बुरा प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र का बेहद खास महत्व होता है।

कुंडली में इसकी स्थिति शुभ होने से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है और संबंधों में मधुरता आती है। डिजाइनिंग, एक्टिंग, संगीत और कला के क्षेत्र में सफलता मिलती है। आकर्षक व्यक्तित्व और सौंदर्य की प्राप्ति होती है। जीवन में सच्चा प्यार मिलता है। इस ग्रह को रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभा का प्रतीक भी माना जाता है। आइए जानें स्वराशि में शुक्र के गोचर से किन लोगों को सबसे अधिक फायदा होने वाला है? वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र की यह चाल बेहद फायदेमंद साबित होगी। पूरे 26 दिनों तक जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा।

कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेगी, जिसे आप सही समय पर पूरा कर पाएंगे। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होने वाली है। नया घर या वाहन की खरीदारी हो सकती है। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। वैवाहिक जीवन और लव लाइफ दोनों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। कन्या राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का राशि परिवर्तन अनुकूल रहेगा। इस दौरान अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों से जुड़ी समस्याएं भी खत्म होंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

करियर और कारोबार के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। तरक्की के प्रबल योग बन रहे हैं। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली होगा, लोग आपकी तरह आकर्षित होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मेष राशि के जातकों पर भी शुक्र की खास कृपा बरसने वाली है। इस दौरान किस्मत आपका साथ देगी। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग भी बना रहे हैं। कारोबार का भी विस्तार होगा। धन समृद्धि में वृद्धि होगी। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। इन्वेस्टमेंट के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।

मीन राशि के जातकों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ेगा, खान-पान का विशेष ख्याल रखें। करियर में भी बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। शत्रु पक्ष आपके लिए परेशानियां बढ़ा सकते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह समय कुछ खास नहीं रहेगा। कई जरूरी कार्यों में रुकावट आ सकती है। हालांकि इस दौरान धैर्य रखने की जरूरत है। अपने काम पर ध्यान दें। सेहत का विशेष ख्याल रखें।

Share This Article
Vikram Singh Bhati is author of Niharika Times web portal