अंक ज्योतिष (Numerology) में जन्मतिथि के माध्यम से कई चीजों का उल्लेख किया गया है। यदि हम अपने या किसी अन्य व्यक्ति के जीवन और भविष्य के बारे में जानना चाहते हैं, तो अंकों के जरिए सब कुछ पता कर सकते हैं। अंकों के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने के लिए मूलांक का ज्ञान होना आवश्यक है। शास्त्रों के अनुसार, मूलांक 1 से 9 के बीच की संख्या होती है, जो नौ ग्रहों से संबंधित है। ये ग्रह हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन ग्रहों की स्थिति को हम अंकों के माध्यम से समझ सकते हैं।
अक्सर व्यक्ति के मन में यह असमंजस होता है कि वह भाग्यशाली है या नहीं, या फिर आगे किन परिस्थितियों का सामना करेगा। आज हम आपको सबसे भाग्यशाली जन्मतिथियों के बारे में बताएंगे। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक एक होता है। अंक ज्योतिष में इसे सूर्य का अंक माना गया है, जो लीडरशिप क्वालिटी प्रदान करता है। इन पर सूर्य की विशेष कृपा होती है, जिससे ये सौभाग्य प्राप्त करते हैं। सूर्य ग्रहण का राजा है और इनका व्यक्तित्व भी राजाओं की तरह होता है।
हमारे आसपास कई प्रकार के लोग होते हैं, जिनमें से कुछ नर्म दिल के होते हैं और कुछ में दया का अभाव होता है। मूलांक 1 के लोग बहुत शाही दिल के होते हैं और इनमें दया भाव हमेशा बना रहता है। ये गुप्त रूप से लोगों की मदद करते हैं, जिससे उन्हें भगवान से बहुत कुछ प्राप्त होता है। इन तिथियों में जन्मे लोग कुछ ग्रहों की विशेष कृपा प्राप्त करते हैं, जो इन्हें भाग्यशाली बनाते हैं। मूलांक एक पर सूर्य की कृपा होती है, जो इन्हें ऊंचा पद, प्रसिद्धि और अपार धन देती है।
इनकी नेतृत्व क्षमता अद्वितीय होती है। इनका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है, क्योंकि सूर्य के गुण इन्हें आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी बनाते हैं। ये लोग स्टाइलिश होते हैं, जिससे लोग जल्दी आकर्षित होते हैं। इनकी लीडरशिप क्वालिटी बचपन से ही होती है। ये किसी भी चीज का नेतृत्व बहुत अच्छे तरीके से करते हैं। चाहे बचपन में स्कूल में मॉनिटर बनना हो या बड़े होकर कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारी संभालना, ये हर चीज में माहिर होते हैं।


