भाजपा ने आर.के. सिंह को छह साल के लिए निष्कासित किया

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

पटना। बिहार में एनडीए की शानदार जीत के बाद पार्टी अब सक्रिय हो गई है और विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में भाजपा ने बिहार के पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह को लगभग 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। पार्टी ने इस कदम का बचाव करते हुए कहा कि यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते की गई है।

सूत्रों के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह आर के सिंह बिहार चुनाव से पहले अपने बयानों के कारण काफी चर्चा में रहे हैं और उन्होंने एक बयान में नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके अलावा, आर के सिंह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी हत्यारा करार दिया था। आर के सिंह के इस व्यवहार से पार्टी की छवि को गंभीर नुकसान हुआ था, जिससे आम जनता के बीच पार्टी की स्थिति भी प्रभावित हुई थी। उल्लेखनीय है कि आर के सिंह 2013 में पार्टी में शामिल हुए थे।

Share This Article