19 नवंबर 2025 का राशिफल: किसकी किस्मत चमकेगी और किसे मिलेगी चुनौती

vikram singh Bhati

मेष: किस्मत चमकेगी, दिन शानदार रहेगा। कार्यस्थल पर उम्मीद से अधिक सफलता मिलेगी। निवेश और बिज़नेस में बड़ा धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ में रोमांटिक पल मिलेंगे। गुस्सा नियंत्रण में रखें। वृषभ: सफलता मिलेगी, दिन करियर में उन्नति का अवसर लेकर आएगा। असफलता की स्थितियाँ दूर होंगी। विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। खान-पान में नियंत्रण रखें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है। मिथुन: अचानक लाभ का योग, रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इंटरव्यू, परीक्षा व प्रतियोगी मामलों में सफलता मिलेगी। शादी के लिए अच्छी बात बन सकती है। निर्णय जल्दबाजी में न लें।

कर्क: मिल सकती है चुनौती, कार्यस्थल पर विरोधियों का दबाव बढ़ सकता है। सफलता पाने में मेहनत अधिक और परिणाम कम मिल सकते हैं। गुस्सा न करें, वाणी पर नियंत्रण रखें। सिंह: सरकारी कार्यों में सहायता मिलेगी। किस्मत देगी साथ, किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। कन्या: दिन दबाव वाला चुनौतीपूर्ण हो सकता है। योजनाओं में रुकावटें आ सकती हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव। अधिक काम से बचें, आराम जरूरी है। तुला: भाग्य प्रबल रहेगा। बड़ी सफलता का योग नए अवसरों की प्राप्ति होगी।

व्यापार में इच्छित लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। बड़े फैसले सोच-समझकर लें। वृश्चिक: अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं। सावधानी जरूरी, रिश्तों में गलतफहमियाँ हो सकती हैं। शांत रहकर स्थितियों को संभालें। उधार देने से बचें। धनु: नौकरी और व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किस्मत का साथ, शादी और प्रेम संबंधों में शुभ समाचार का योग। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पुरानी बीमारी उभर सकती है। मकर: इच्छित परिणाम पाने के लिए पूरी शक्ति लगानी होगी। कड़ी मेहनत जरूरी, वित्तीय क्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा। जोखिम भरे निवेश से बचें। कुंभ: लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे।

मिलेगा बड़ा फल, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। गलत साथियों से दूरी रखें। मीन: आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है। काम में बाधाएँ आएंगी। नौकरी में दबाव बढ़ सकता है। किसी भी प्रकार की बहस से बचें, मिलेगी असफलता, धैर्य रखें।

Share This Article
Vikram Singh Bhati is author of Niharika Times web portal