वैदिक ज्योतिष के अनुसार दिसंबर का महीना खास रहने वाला है। कई ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। महीने की शुरुआत और अंत चंद्रमा के राशि परिवर्तन के साथ होगा। बुध दो बार गोचर करेंगे, जबकि गुरु, सूर्य, शुक्र और मंगल की चाल में भी बदलाव आएगा। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ के लिए यह समय नकारात्मक तो कुछ के लिए सकारात्मक साबित होगा। बुध का पहला गोचर 6 दिसंबर को होगा, जब ग्रहों के राजकुमार वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। 29 दिसंबर को बुध धनु राशि में गोचर करेंगे।
5 दिसंबर को ज्ञान के दाता गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 7 दिसंबर को मंगल धनु राशि में गोचर करेंगे। 16 दिसंबर को सूर्य देव भी धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 20 दिसंबर को शुक्र भी इसी राशि में गोचर करेंगे। इन ग्रहों के गोचर से कई राशियों को लाभ होगा। यह समय जातकों के लिए वरदान साबित होगा। धनु राशि के लिए दिसंबर का महीना खास रहेगा। शुक्र, सूर्य, बुध और मंगल की कृपा से हर कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक समस्याएं खत्म होंगी और विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे।
मीन राशि के जातकों के लिए भी ग्रहों की कृपा बरसने वाली है। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। पदोन्नति की खबर मिल सकती है और वेतन में भी वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। निवेश पर मुनाफा होगा।


