पराली जलाने के मामले में 3 किसानों की गिरफ्तारी

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

जालौन। उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में पराली जलाने पर 3 किसानों को गिरफ्तार किया गया। जिला प्रशासन पराली जलाने पर लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसके बावजूद कुछ किसानों द्वारा नियमों की अनदेखी जारी रहने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किसानों को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया है। संयुक्त प्रवर्तन टीम ने कई बार समझाने और चेतावनी देने के बावजूद जब किसानों ने पराली जलाना बंद नहीं किया, तो उन्हें मौके से हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया गया।

Share This Article