मधु मंटेना व इरा त्रिवेदी की मेहंदी में शामिल हुए आमिर, ऋतिक, राजकुमार

Kheem Singh Bhati
1 Min Read

मुंबई, 11 जून ()। उड़ता पंजाब के निर्माता मधु मंटेना और लेखिका व योगा टीचर इरा त्रिवेदी की शादी की रस्में शुरू हो गई है। शनिवार रात मेहंदी समारोह हुआ।

यह समारोह मुंबई के बांद्रा इलाके में कपल के पाली हिल घर में आयोजित किया गया और इसमें कई बॉलीवुड हस्तियों ने भाग लिया।

आमिर खान, जिन्होंने मंटेना की फिल्म गजनी में काम किया, ऋतिक रोशन, राजकुमार राव के साथ पत्नी पत्रलेखा, निर्माता निखिल द्विवेदी और उनकी पत्नी गौरी पंडित ने समारोह में शिरकत की और नई शुरूआत के लिए कपल को शुभकामनाएं दीं।

मंटेना और त्रिवेदी ने पहले नेट पर एक खूबसूरत शादी का निमंत्रण पोस्ट किया था। इसमें शादी की तारीख और आफ्टर पार्टी का जिक्र था। शादी रविवार को है और पार्टी 12 जून को होगी। सेलिब्रेशन मुंबई में हो रहा है।

मंटेना, जिन्होंने गजनी, अग्ली और उड़ता पंजाब का निर्माण किया है, की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता है। उनकी यह शादी 2015 से 2019 के बीच चली और फिर आधिकारिक रूप से तलाक हो गया था।

/

Share This Article