रामायण में रणबीर कपूर के साथ सीता का किरदार निभाएंगी आलिया भट्ट

Kheem Singh Bhati
1 Min Read

मुंबई, 8 जून ()। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण में देवी सीता की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

मीडिया रिपोटरें के अनुसार, फिल्म रामायण में आलिया भट्ट वास्तविक जीवन के पति रणबीर कपूर के साथ सीता की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म पूरी तरह से ट्रैक पर है। हाल ही में आलिया को नितेश तिवारी के ऑफिस के बाहर भी स्पॉट किया गया था। नितेश को दंगल, छिछोरे जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह वर्तमान में वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म बवाल में व्यस्त हैं। यह फिल्म विश्व युद्ध पर आधारित है।

आलिया और रणबीर ने आखिरी बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम किया था। अब वह फिल्म रामायण में एक साथ नजर आएंगे। ज्ञात हो कि रणबीर और आलिया पति-पत्नी हैं। दंपति की एक बेटी भी है।

एफजेड/

Share This Article
kheem singh Bhati is a author of niharika times web portal, join me on facebook - https://www.facebook.com/ksbmr