नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित, समृद्ध भारत बनाने के संकल्प के साथ काम किया है जिसका परिणाम हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। शाह ने बुधवार को यहां त्यागराज स्टेडियम में लोकार्पण समारोह में सभी को विश्वकर्मा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारे यहां भगवान विश्वरर्मा का स्थान श्रमजीवी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह संयोग है कि भगवान विश्वकर्मा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन आज ही है।
उन्होंने कहा कि मोदी ने अपने कार्यकाल में कभी भेदभाव नहीं किया लेकिन पहले की सरकार भेदभाव करती थी। प्रधानमंत्री मोदी ने 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार माना है। देश को सुरक्षित करना, आर्थिक रूप से विकसित करना, हर गरीब के घर में नई ऊर्जा और उत्साह पैदा करना और हर बच्चे के मन में महान भारत का संकल्प भर देना मोदी ने ग्यारह साल के कार्यकाल में किया।
उन्होंने कहा कि चाहे देश की सीमा को सुरक्षित करना हो, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद अंत में आपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान के घर में घुसकर जवाब देने का काम मोदी ने किया। वर्षों से अटके मुद्दों को चुटकियों में हल करने का काम किया। अयोध्या में राम मंदिर बनाने से लेकर अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का काम किया। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ उन्होंने 24 साल से काम कर रहे हैं लेकिन उन्होंने कभी छुट्टी नहीं ली है। हर पल देश के विकास, गरीबों के कल्याण में लगे रहना उनकी प्राथमिकता है।
आज हम दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं और 2027 में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे। विकसित भारत बनाना और समृद्ध भारत बनाने के संकल्प से साथ मोदी ने काम किया है। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक मोदी के दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए हृदय से प्रार्थना कर रहा है ताकि वह लंबे समय तक देश की सेवा करें। प्रधानमंत्री ने 11 साल में सात करोड़ से ज्यादा गरीबों को घर समेत न केवल अन्य सुविधाएं दी बल्कि 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम किया है।
गरीबी रेखा की सूची की कटौती करने की शुरुआत मोदी के शासन काल में हुई। सात करोड़ गरीबों के जीवन में प्राथमिक सुविधाएं देना बड़ी बात है। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जिस दिन से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है दिल्ली के लिए जो मांगा कभी किसी चीज के लिए शाह ने मना नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारत को एक वैश्विक पहचान देने वाले प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। केंद्र 11 साल से दिल्ली को लगातार पोषित कर रहे हैं।
दिल्ली की लाइफ लाइन बनकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक्सप्रेस-वे और सड़कों के नेटवर्क के माध्यम से कनेक्टिविटी में सुधार के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपए दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लगभग 400 किलोमीटर मेट्रो रेल नेटवर्क बिछाई गई, जिसमें लाखों लोग यात्रा कर अपनी दिनचर्या सुलभ बनाते हैं। 9 हजार की लागत से यमुना का सफाई का बजट दिया गया जो पिछली सरकार के कार्यकाल में मिला जबकि सरकार दिन-रात केंद्र सरकार को कोसती थी। उन्होंने कहा कि मोदी हमेशा दिल्ली के साथ खड़े रहे और उसकी जरूरतों का ध्यान रखा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मोदी सरकार है जो देश के सभी राज्यों का आगे बढ़ने का संबल देती हैं। दिल्ली में एक ऐसी सरकार है जो बिना भेदभाव और पक्षपात के काम किया है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर के दिन 70 योजनाओं का लोकार्पण किया गया और दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा।


