अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री ने की वर्चुअल बैठक

Tina Chouhan

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आगामी अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर वर्चुअल बैठक की। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मंडल पालक, प्रवासी एवं समर्पित कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में उपचुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर राष्ट्रवाद का कमल खिलाना हम सभी का संकल्प है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती और विजय के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

Share This Article