पुणे। दिल्ली पुलिस ने टीवी और फिल्म अभिनेता आशीष कपूर को यौन उत्पीड़न के आरोप में पुणे से गिरफ्तार किया है। एक महिला का आरोप है कि अगस्त के दूसरे हफ्ते में दिल्ली में हुई एक हाउस पार्टी के दौरान आशीष ने बाथरूम में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि कपूर इंस्टाग्राम के माध्यम से महिला के संपर्क में आए थे, फिर जल्द ही उन दोनों के बीच दोस्ती हो गई। अभिनेता ने महिला को पार्टी के लिए घर पर बुलाया था, जहां कपूर के एक अन्य दोस्त और उनकी पत्नी मौजूद थी।
महिला ने आरोप लगाया कि कपूर ने बाथरूम में उसका यौन उत्पीड़न किया और बाद में उसके दोस्त की पत्नी ने भी उनके साथ मारपीट की।