असम राइफल्स ने एनएससीएन-आईएम की कैद से 6 लोगों को छुड़ाया

Sabal SIngh Bhati
By
Sabal SIngh Bhati - Editor
1 Min Read

कोहिमा, 29 अप्रैल ()। असम राइफल्स के जवानों ने शुक्रवार को साहसिक अभियान में नागालैंड के दीमापुर में एनएससीएन-आईएम के उग्रवादियों द्वारा कथित रूप से फिरौती के लिए बंधक बनाए गए छह नागरिकों को छुड़ा लिया और पांच उग्रवादियों को हिरासत में ले लिया।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि छह लोगों का अपहरण 13 से 27 अप्रैल के बीच किया गया था और अपहरणकर्ताओं ने फिरौती देने के लिए उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क किया था।

बचाए गए लोग नागालैंड, असम और बिहार के निवासी हैं। रक्षा पीआरओ ने कहा कि एनएससीएन-आईएम के पांच लोगों को पकड़ा गया है।

केसी

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article