अखरोट खाने के फायदे और सही समय

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

अखरोट, काजू, बादाम, किशमिश और खजूर जैसे सूखे मेवे कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह शरीर को स्वस्थ बनाने में बहुत प्रभावी है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। अखरोट खाने से कई फायदे होते हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं, क्योंकि इसमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड होता है, जो कमजोर हड्डियों को सशक्त बनाता है। यदि हड्डियों में दर्द हो रहा है, तो सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट का सेवन करना चाहिए। यह हड्डियों और दांतों की मजबूती को बढ़ाता है।

वजन कम करने के लिए भी भीगे हुए अखरोट का सेवन फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर और विटामिन होते हैं, जो भूख को कम करते हैं और ऊर्जा प्रदान करते हैं। त्वचा को मुलायम बनाने के लिए भी अखरोट खाना लाभकारी हो सकता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं। दिमाग के लिए भी अखरोट फायदेमंद है। जिनकी मेमोरी कमजोर है, उन्हें रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।

इसमें मौजूद विटामिन E, ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट 5-6 भिगोए हुए अखरोट खाने से सेहत को जबरदस्त लाभ मिलते हैं। सुबह नाश्ते में अखरोट खाने से पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है।

Share This Article