भीलवाड़ा (Bhilwara) में भाविप चंद्र शेखर आजाद शाखा ने महिला सहभागिता के तहत लड़कियों और महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए सर्वाइकल कैंसर और एनीमिया के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही, निवारण के लिए गुड चना वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शास्त्री नगर के पास कच्ची बस्ती की लड़कियों और महिलाओं के साथ किया गया।