बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जदयू ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें वर्तमान सरकार के छह मंत्रियों और चार महिलाओं को स्थान मिला है। तमाम जद्दोजहद और सीटों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों में झगड़े के बीच जदयू ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है।

इस सूची में बिहार जदयू के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बाहुबली अनंत सिंह के साथ बिहार सरकार के 6 मंत्रियों विजय चौधरी, रत्नेश सदा, महेश्वर हजारी, श्रवण कुमार, सुनील कुमार और मदन सहनी के नाम शामिल हैं। इस सूची में चार महिलाओं मधेपुरा से कविता साहा, समस्तीपुर से अश्वमेध देवी और विभूति पुर से रवीना कुशवाहा को टिकट दिया गया है। जदयू की पहली सूची में कोई भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं है।

Share This Article