बिहार चुनाव परिणाम 2025: सीएम डॉ मोहन यादव ने NDA की बढ़त पर दी प्रतिक्रिया

vikram singh Bhati

बिहार चुनाव परिणाम 2025 की तस्वीर स्पष्ट होती जा रही है, जो नतीजा एक्जिट पोल ने बताया था, लगभग वही अब तक सामने आ रहा है। हालाँकि, अधिकृत रिजल्ट घोषित होने तक कितना उलटफेर होता है, इसका इंतजार करना होगा। लेकिन NDA को जो बढ़त मिल रही है, उससे गठबंधन की सभी पार्टियों, BJP, JDU, LJPRV आदि में खुशी की लहर है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं।

बिहार चुनावों में स्टार प्रचारक की सूची में शामिल डॉ मोहन यादव ने बिहार में कई विधानसभा सीटों पर NDA प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया, जहाँ से आ रहे रुझान उन्हें खुशी दे रहे हैं। NDA गठबंधन की बढ़त को वे प्रधानमंत्री मोदी का जादुई नेतृत्व की जीत कह रहे हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत का एक वीडियो डॉ मोहन यादव ने अपने X एकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान वास्तव में उत्साहवर्धक हैं।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने 2014 के बाद नए प्रकार की विकासपरक राजनीति का दौर देखा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक-एक करके तीनों लोकसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला। भाजपा ने दिल्ली में भी अपनी सरकार बनाई है। उसी सिलसिले को जारी रखते हुए तीसरी बार बिहार में फिर एनडीए सरकार की वापसी हो रही है। पूर्ववर्ती समय में हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और अब बिहार, यह बता रहा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सुशासन की बयार चल रही है। कांग्रेस ने RJD को डुबाने का काम किया।

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि रुझान बता रहे हैं तथाकथित कांग्रेस और उनके गठबंधन के दलों की जो कुव्यवस्थाएं हैं, उन्हें देखकर जनता का मन टूट चुका है। अब वो NDA के साथ विकास के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि इस चुनाव में कांग्रेस ने राजद को डुबाने का काम किया है। कांग्रेस के सबसे बड़े नेता ने समय से पहले ही चुनाव मैदान छोड़ दिया। उसी का परिणाम उनकी सहयोगी पार्टी को भुगतना पड़ा है। परिणाम हम सभी का मनोबल बढ़ाने वाले हैं। मुख्यमंत्री डॉ.

यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल देश के विकास बल्कि देश की सुरक्षा के लिए जो नीतियां लागू की हैं, वह वाकई हम सभी का मनोबल बढ़ाने वाली हैं। बिहार में जीत की ओर बढ़ते एनडीए गठबंधन के साथियों और प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को बधाई देना चाहता हूं। जीत की तरफ बढ़ रही BJP ने अपनी अलग पहचान बनाई।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बिहार चुनाव में ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रही भाजपा ने अपनी अलग पहचान बनाई है। भाजपा सबसे ज्यादा सीटें जीतकर नंबर वन पार्टी बनी है। दूसरा हमारा सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड है। उन्होंने कहा कि NDA के सभी दल मिलकर बिहार में एक बार फिर सुशासन की सरकार बनाएंगे। बिहार में बहार है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देश ने वर्ष 2014 से विकासपरक राजनीति देखी है। एनडीए को मिल रही बढ़त उसी का परिणाम है। #BiharElection2025

Share This Article
Vikram Singh Bhati is author of Niharika Times web portal