ममता सरकार में भाजपा नेताओं की सुरक्षा पर सवाल उठे

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

रांची। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व राज्यसभा सदस्य समीर उरांव ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उरांव ने कहा कि ममता सरकार में सत्ता समर्थित गुंडागर्दी का बोलबाला है। आम जनता और जन प्रतिनिधि दोनों ही असुरक्षित हैं। सभी लोग भयभीत और परेशान हैं। बहनें और बेटियां भी असुरक्षित हैं। उरांव ने बताया कि पश्चिम बंगाल के जनजाति क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कुच बिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, सिलिगुड़ी जैसे क्षेत्रों में चाय बागानों में व्यापक नुकसान हुआ है।

ऐसे में, मालदा के सांसद खगेन मुर्मू जनता के दुख को साझा करने जा रहे थे, तभी नागड़ा काटा के पास टीएमसी के गुंडों ने उन पर जानलेवा हमला किया। वे ईश्वर की कृपा से बच गए। पूरे बंगाल में जंगलराज का माहौल है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुंडों को संरक्षण दे रही हैं। उरांव ने सांसद और विधायक पर हुए हमले की उच्च स्तरीय जांच और अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

Share This Article