जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को अविलंब निकाय चुनावों की तारीखों की घोषणा करनी चाहिए। गहलोत ने अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान का अपमान करना भाजपा के डीएनए में है। जिस तरह से भाजपा सरकार शहरी निकाय के चुनावों को टाल रही है, वो लोकतंत्र का गला घोंटने के बराबर है। उन्होंने कहा कि अब तो उच्च न्यायालय ने भी कह दिया है कि शहरी निकायों में चुनाव की तारीख घोषित करें।
उन्होंने कहा कि क्या भाजपा संविधान, लोकतंत्र और न्यायालय सबकी अवेहलना करती रहेगी। गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार को अविलंब निकाय चुनावों की तारीखों की घोषणा करनी चाहिए।


