जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद प्रदेश में 7 उपचुनाव हो चुके हैं, जिनमें से भाजपा ने 5 सीटें जीती हैं। अब 11 नवंबर को बारां जिले में अंता विधानसभा उपचुनाव होने वाला है, जिसमें भाजपा और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की चुनावी प्रतिष्ठा दांव पर है। भाजपा ने इस उपचुनाव में पिछले विधानसभा की तरह नया प्रत्याशी मोरपाल सुमन को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने इस क्षेत्र से दो बार विधायक और मंत्री रहे प्रमोद कुमार जैन पर भरोसा जताया है।
हालांकि, निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के आने से मुकाबला और भी रोचक हो सकता है। भाजपा के भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पिछले 7 उपचुनावों में 5 सीटें जीतने और राज्य सरकार द्वारा निवेश के लिए करीब 37 लाख करोड़ के एमओयू करने का दावा भाजपा नेताओं में उत्साह पैदा कर रहा है।


