बीते दिन नवी मुंबई के डी पाटील स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें भारतीय महिला खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को हराकर इतिहास बना दिया। 52 रनों से मेहमानों को शिकस्त देकर भारतीय टीम ने देश नहीं बल्कि दुनिया भर का दिल जीत लिया है। क्रिकेट वर्ल्ड कप की ट्रॉफी महिला टीम के हाथों में देखकर हर देशवासी गर्व महसूस कर रहा है। बॉलीवुड के सितारे भी काफी खुश हैं और देश की बेटियों को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत की अगवाई में भारत की बेटियों ने यह कमाल कर दिखाया है जिसका पूरे भारत में जश्न मनाया जा रहा है। भारतीय टीम ने जीता वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका और भारत के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला हर किसी की नजरों में था। जब 52 रनों से टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया तो 25 साल के वूमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का इतिहास बदलता हुआ दिखाई दिया। महिला टीम के पास एक सुनहरा मौका था जिसे उन्होंने हाथ से नहीं जाने दिया और बाजी मारते हुए विश्व विजेता बन देश का गौरव बढ़ा दिया।
अनुष्का शर्मा ने दी बधाई विमेंस क्रिकेट टीम की जीत को लेकर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी खुश नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम से स्टोरी शेयर करते हुए इस खुशी को जाहिर किया है। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है वह विनिंग मोमेंट का है। उन्होंने लिखा अभी भी खुशी के आंसू निकल रहे हैं। करीना कपूर ने कहा चैंपियन करीना कपूर खान भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तारीफों का पुल बांधती हुई नजर आईं। एक्ट्रेस ने लिखा आप चैंपियन हैं यह सच में बहुत बड़ी उपलब्धि है। कार्तिक आर्यन ने जताई खुशी उपलब्धि पर कार्तिक आर्यन भी बहुत खुश हुए।
उन्होंने लिखा मेरे कॉलेज का ग्राउंड और इन लड़कियों ने इतिहास बना दिया। टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई। आपने मेरा दिल गर्व से भर दिया है। सनी देओल ने कहा हिंदुस्तान जिंदाबाद भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर सनी देओल काफी खुश नजर आए। उन्होंने लिखा हिंदुस्तान जिंदाबाद आज देश की बेटियों ने इतिहास रच दिया। पहली बार विमेंस वर्ल्ड कप की विजेता बन गई कमाल कर दिया। इस नारी शक्ति पर हमें गर्व है अपने तिरंगे को और अधिक ऊंचा कर दिया।
इसके अलावा कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी, आयुष्मान खुराना सहित कई सितारे टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर बधाइयां देते हुए दिखाई दिए। भारत ने वूमेन’एस क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 299 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में मेहमान टीम 45.3 ओवर में 246 रनों पर पवेलियन लौट गई। इस तरह से ये जीत भारत के लिए ऐतिहासिक रही।

