भगवान बुद्ध के अवशेषों की प्रदर्शनी से भारत-रूस संबंध मजबूत होंगे

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

नई दिल्ली। कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि रूस के गणराज्य कलमीकिया में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी से भारत और रूस के लोगों के आपसी संबंध मजबूत होंगे। संस्कृति मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि पवित्र अवशेषों को वापस लाने के लिए रूस पहुंचे सिन्हा ने शाक्यमुनि बुद्ध के स्वर्ण निवास के नाम से प्रसिद्ध प्रतिष्ठित गेदेन शेडुप चोइकोरलिंग मठ में स्थापित अवशेषों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि कलमीकिया में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी एक ऐतिहासिक घटना है।

यह गणराज्य भारत और रूस के बीच आध्यात्मिक मित्रता के शक्तिशाली सेतु के रूप में खड़ा है, जो सांस्कृतिक संबंधों में भारत के प्रयासों और बुद्ध की शिक्षाओं की एकता की शक्ति को प्रदर्शित करता है। सिन्हा ने पवित्र अवशेषों को खटक भेंट किया और मंदिर में दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने बकुला रिनपोछे के समक्ष प्रार्थना भी की और खटक भेंट किया। कलमीकिया गणराज्य की राजधानी एलिस्टा में प्रदर्शनी में शामिल होने के बाद सिन्हा पवित्र अवशेषों को भारत लेकर आ रहे हैं। भारतीय प्रतिनिधिमंडल प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचेगा।

Share This Article